नौसेना प्रमुख की श्रीलंका यात्रा का उद्देश्य और कार्यक्रम

By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी सोमवार को श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग के व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। एडमिरल त्रिपाठी कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन के 12वें संस्करण में भी भाग लेंगे, जिसका विषय इस बार ‘बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर का समुद्री परिदृश्य’ रखा गया है। नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि नौसेना प्रमुख श्रीलंका के प्रधानमंत्री डॉ.

हरिनी अमरसूर्या और वाइस एडमिरल कंचना बनगोडा से मुलाकात करेंगे और जिसमें समुद्री सुरक्षा, क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और सहयोग को मजबूत करने के अवसरों की पहचान पर जोर दिया जाएगा।

Share This Article
Exit mobile version