जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में कहा है कि भाजपा-एनडीए का उम्मीदवार अनुभवी, योग्य और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिलेगी। विपक्ष में अधिकांश नेता भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हुए हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व वित्त मंत्री और उनके पुत्र सभी जमानत पर हैं। इसीलिए उन्हें भय सता रहा है। कई नेता विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में न्यायालय से जमानत पर हैं। यही कारण है कि वे प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर है कि यदि कानून सख्त हुआ तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में बड़े और साहसी निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। हम वन स्टेट, वन इलेक्शन और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे कानून पर काम कर रहे हैं। बार-बार चुनाव नहीं होंगे। सभी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से विकास कार्यों में जुट सकेंगे।