राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद की शपथ आज लेंगे

By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन शुक्रवार को उपराष्ट्रति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राधाकृष्णन को शुक्रवार सुबह दस बजे राष्ट्रपति भवन में उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। उप राष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को हुए चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को बड़े अंतर से हराया था। राधाकृष्णन अब तक महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार देवव्रत अपने मौजूदा कर्तव्यों के अतिरिक्त, महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार भी संभालेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन थे। उन्होंने उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद यह पद छोड़ दिया है।

Share This Article
Exit mobile version