राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर चलाया वाटर कैनन

2 Min Read

जयपुर, 4 मार्च ()। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने शनिवार को राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के मामलों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

भाजयुमो समर्थकों, जो भाजपा के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले थे, को पुलिस ने सिविल लाइंस के पास रोक दिया, जहां उनकी पुलिस के साथ हाथापाई हुई।

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। बाद में पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इससे पूर्व भाजपा मुख्यालय के बाहर जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सतीश पूनिया व राजेंद्र राठौर ने संबोधित किया।

इसके बाद प्रदेश के तमाम हिस्सों से यहां आए भाजयुमो व भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले, लेकिन उन्हें सिविल लाइंस गेट के पास रोक दिया गया।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा, कांग्रेस सरकार युवा मोर्चा से डरी हुई है। हमने विधानसभा सत्र का कार्यक्रम देखने के बाद ही विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया था, लेकिन सरकार ने विधानसभा बंद होने से एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया। हम राज्य में पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times
Exit mobile version