जयपुर। प्रदेश में किसानों को यूरिया और डीएपी की कमी का मुद्दा सोमवार को सदन में गूंजा। सदन में प्रश्न काल के दौरान विधायक पूसाराम गोदारा ने जिला चूरू में यूरिया खाद की आपूर्ति का सवाल उठाया। सरकार के जबाव पर विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि आपूर्ति और आवंटन को लेकर सरकार का जवाब गलत है। मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा अबकी बार जो बारिश आई हुई है, उससे एरिया और बढ़ गया। ये बात सही है कि हम दो हजार मैट्रिक टन यूरिया ज्यादा दे रहे हैं।
डीएपी में जरूर कम दिया है, उसका कारण इंटरनेशनल है। रूस और यूक्रेन युद्ध एक कारण है। चीन से हम नहीं मंगवा पाए। यूरिया भरपूर है। हम किसी प्रकार की कमी चूरू जिले में नहीं है। कालाबाजारी हो रही है तो हम कार्यवाही करेंगे। विजिलेंस की टीम हमने बना दी है। विधायक पूसा राम गोदारा ने कहा मंत्री ने नकली खाद की फैक्टरी पकड़ी। मुझे लगता है कार्यवाही पर पर्दा डाल दिया है। दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा 117 हमने औचक निरीक्षण किए। कांग्रेस राज में में एक भी नहीं किया गया।
एफआईआर 64 दर्ज की है। एक वर्ष में स्पेशल अभियान चलाकर 423 नमूने एकत्रित किए। कांग्रेस राज में एक भी नहीं किए गए। क्वालिटी कंट्रोल को लेकर कार्यवाही की। दो बड़ी कंपनियों के गोदाम सील किए गए। इस वक्त राजस्थान किसी जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। सीएम खुद केंद्रीय मंत्रियों से इस बारे में मिले है।