राजसमंद में 34वीं जिला स्तरीय सेपक टकरा खेल प्रतियोगिता का आयोजन बाल निकेतन गांधी सेवा सदन में हुआ। समापन समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष मधुसूदन व्यास ने कहा कि खेल और व्यायाम हमारे शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं। परंपरागत खेलों के साथ-साथ नए खेलों ने भी हमारे देश में अपनी जगह बनाई है।