अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम बुधवार को जारी किया। इस बार मैरिट लिस्ट में पिछली दो परीक्षाओं के मुकाबले महिला अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। साक्षी ने पहले प्रयास में हासिल की सफलता: कल्याणीपुरा रोड स्थित इंदिरा नगर निवासी प्रेमचंद खटनावलिय की पुत्री साक्षी ने आरएएस परीक्षा 2023 में अपने पहले ही प्रयास में 556 वीं रैक तथा एससी कैटेगिरी में 19वीं रैक प्राप्त की है। समाज ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साक्षी के पिता रेलवे से लोको पायलेट के पद से सेवानिवृत्त हैं।
साक्षी ने आरएएस 2024 की मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, जिसके साक्षात्कार बाकी है। डॉ. नरेनिया का भी हुआ चयन: आरएएस परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम में आयुर्वेद निदेशालय में सेवारत वरिष्ठ लेखा अधिकारी डॉ. योगेश नरेनिया का भी चयन हुआ है। पिछली बार वर्ष 2019 में राजस्थान लेखा सेवा में इनका चयन हुआ था। उसके बाद वर्ष 2021 एवं 2023 की परीक्षा में इनका चयन नहीं हो सका।

