राजद और कांग्रेस के नेताओं की जमानत पर राजनाथ सिंह की टिप्पणी

By Sabal SIngh Bhati - Editor

औरंगाबाद। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने सासाराम के एनडीए प्रत्याशियों और उसके बाद औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी डॉ. रणविजय सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता (राजद) और कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर हैं और दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन बिल्कुल बेदाग है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के चलते जनता राजनीति को भ्रष्टाचार का अड्डा कहती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार से अब लालटेल युग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने प्रदेश को अंधकार से निकालकर विकास के पथ पर डाला है। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई थी, तब भारत की आर्थिक रैंकिंग दुनिया में 11वें नंबर पर थी और आज देश विश्व स्तर पर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में भारत शामिल होगा, लेकिन ऐसा तभी संभव है, जब देश के अंदर बिहार जैसे प्रदेश भी तेजी से प्रगति करें।

Share This Article
Exit mobile version