विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत की रणनीति तय करेंगे ‘शक्ति केंद्र’

Kheem Singh Bhati
2 Min Read

जोधपुर / पीपाड़ शहर। स्थानीय हिंदू महासभा भवन में भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें शक्ति केंद्र सयोजक शांतिलाल काकरिया द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ा गया एवं मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह द्वारा अनुमोदन किया गया व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थन व्यक्त किया गया। 

बैठक में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री धनराज सोलंकी ने जनसंघ के प्रथम संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया।

पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को एवं राज्य सरकार की नाकामियों को कार्यकर्ताओं के सामने विस्तृत रूप से बताया मंडल प्रभारी भगवान सिंह सुरपुरा ने कार्यकर्ताओं से नव मतदाता अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली एवं इस कार्य को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया।

डेटा प्रबंधन मंडल संयोजक आदित्य कच्छावाह ने सरल ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और कई कार्यकर्ताओं के सरल एप डाउनलोड करवाया। मंडल स्तर के समर्पण निधि के संयोजक राजेंद्र सोनी ने शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ 11 फरवरी से 13 फरवरी तक शक्ति केंद्र संयोजक एवं बुथ अध्यक्ष के साथ विस्तृत रूप से योजना बनाई गई।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर के सामने थाली में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समर्पित राशि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष रफीक खोखर, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य सलाम कुरेशी, किसान मोर्चा जिला सदस्य रामकिशोर सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सतार खोखर, मंडल महामंत्री दिनेश दवे, मंडल उपाध्यक्ष बंंशलाल जीनगर, मंडल मंत्री बंसीलाल लखारा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सीपी मारोोटया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवाराम जांगिड़, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम भाई, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखदेव सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट:-मेहराम गहलोत 

Share This Article