जयपुर। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। चांदी ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 42 डॉलर प्रति ट्राय ओंस का स्तर पार किया है। विश्लेषकों का मानना है कि चांदी अब अपने सर्वकालिक स्तर 50 डॉलर की ओर बढ़ रही है। सोने में भी मजबूती बनी हुई है। जयपुर सर्राफा बाजार का हाल शुक्रवार को चांदी 3,400 रुपए उछलकर 1,31,200 रुपए प्रति किलो, शुद्ध सोना 600 रुपए महंगा होकर 1,12,800 रुपए प्रति दस ग्राम और जेवराती सोना 600 रुपए तेज होकर 1,05,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।
तेजी की वजह अमेरिका में महंगाई, बांड यील्ड की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-अरब तनाव, चीन की लगातार सोना खरीद और अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दर घटाने के संकेत जैसे कारकों ने धातुओं को मजबूती दी है। फेस्टिव सीजन ग्राहकों की चुनौती फिलहाल श्राद्ध पक्ष चल रहा है, लेकिन नवरात्र और त्योहारी सीजन में मांग और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, महंगे सोना-चांदी से आम ग्राहक जहां सोच-समझकर खरीदारी करेंगे, वहीं निवेशक इसे अब भी सुरक्षित और मुनाफेदार विकल्प मान रहे हैं। एक साल में जोरदार बढ़ोतरी (12 सितम्बर 2024 की तुलना में) चांदी: 73,900 से 1,31,200 रु. 57,300 रु.
की बढ़ोतरी 77.5% शुद्ध सोना: 85,600 से 1,12,800 रु. 27,200 रु. की वृद्धि 31.8% जेवराती सोना: 69,400 से 1,05,200 रु. 35,800 रु. इजाफा 51.6% 18 कैरेट: 59,400 से 88,000 रु. 28,600 रु. की बढ़ोतरी 48.1% 14 कैरेट: 48,400 से 69,900 रु. 21,500 रु. की बढ़ोतरी 44.4%
