जयपुर से पुणे के लिए स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण लौट आई

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार तड़के पुणे के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान भरने के 25 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस लौट आई। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट रोजाना सुबह 5:05 बजे जयपुर से पुणे के लिए उड़ान भरती है। आज विमान ने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले, सुबह 4:50 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, करीब 5:15 बजे विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया।

इस दौरान यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। एयरलाइन प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल तकनीकी खामी को ठीक करने की प्रक्रिया जारी है। यात्रियों को अब सुबह 9 बजे पुणे भेजने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Share This Article
Exit mobile version