तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से नामांकन भरा, 22 मुकदमे दर्ज

By Sabal SIngh Bhati - Editor

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज कुल 22 मुकदमों की जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने हलफनामे में बताया कि उनके पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी कुल आय वर्ष 2024-25 में 11,46,610 रुपये रही। तेजस्वी के पास 10 बैंक खाते हैं। तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल किया।

हलफनामे के मुताबिक तेजस्वी यादव पर कुल 1.35 करोड़ रुपए की सरकारी देनदारियां हैं। इसके अलावा 55.55 लाख रुपए की संयुक्त देनदारियां उनकी मां राबड़ी देवी और भाई तेज प्रताप यादव के साथ साझा हैं। तेजस्वी यादव की संपत्ति में 2 करोड़ रुपए का इजाफा साल 2020 की तुलना में तेजस्वी यादव की संपत्ति में लगभग 2 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। उस समय उनकी कुल संपत्ति 5.88 करोड़ रुपए थी। अब हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार यह राशि 8.1 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

तेजस्वी के खिलाफ चल रहे मुकदमे और उनकी बढ़ती संपत्ति ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है。

Share This Article
Exit mobile version