देश में कोयले की कमी नहीं : केंद्र

1 Min Read

नई दिल्ली, 8 फरवरी ()। देश में कोयले की कोई कमी नहीं है। यह जानकारी बुधवार को संसद में केंद्रीय मंत्री ने दी है। कोयला, खान और केंद्रीय संसदीय मामलों को मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयले की आपूर्ति पर एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया देश में कोयले की कोई कमी नहीं है।

मंत्री ने बताया, चालू वित्त वर्ष में जनवरी 2023 तक, देश ने लगभग 698.24 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान उत्पादित 602.49 मिलियन टन की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जोशी ने यह भी कहा कि देश में सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता कोल इंडिया लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-जनवरी, 2023) में 572.25 मिलियन टन सूखा ईंधन भेजा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.5 प्रतिशत ज्यादा है।

जोशी ने आगे कहा कि कोयले का उत्पादन 2020-2021 में 716.08 मिलियन टन की तुलना में 2021-2022 में 778.19 मिलियन टन था।

एफजेड/

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times
Exit mobile version