आज का राशिफल: प्रमोशन के अवसर और सूर्य की किरणें

मेष कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी भी कार्य को उत्साह से करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां हैं, उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। अपने लक्ष्य को साथ ले कर चलें, लापरवाही करने से बचें। कुछ आवश्यक कार्य को करने मे तेजी लानी होगी। वृषभ किसी परिजन के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखकर बोलना होगा। दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामले दिन सुलझ सकते हैं।

करियर को लेकर कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे छुटकारा मिलेगा। किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। मिथुन व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ नई तकनीकों को अपनाना होगा। दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से प्रसन्न होंगे। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

कर्क पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। माता की सेहत में गिरावट होने के चलते परेशान रहेंगे। सिंह घर की साज सज्जा पर पूरा जोर देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। संतान पक्ष को बाहर कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे।

कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों के साथ व्यस्त रहेंगे। संतान को रीति रिवाज व परंपराओं के बारे में जानकारी देंगे। कन्या यदि कोई कानूनी मामले चल रहे हैं तो उनमें गति आएगी। दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे प्रसन्न रहेंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

लंबे समय से रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करना होगा। तुला जो प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखना होगा। व्यापार करने वाले कुछ नई योजनाएं को शुरू कर सकते हैं। संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। वृश्चिक कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर को लेकर परेशान रहेंगे।

विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी होती दिख रही है। दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। रीति नीति पर पूरा ध्यान करना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी गलत योजना में फंस सकते हैं। व्यापार कर रहे किसी बड़े आर्डर के मिलने की संभावना है। धनु व्यापार करने वाले जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे प्रसन्न रहेंगे। दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर परिवार में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

घर पर किसी पूजा पाठ आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत अच्छी तरक्की पा सकते हैं। पारिवारिक कार्य पर पूरा बल देंगे। मकर व्यापार करने वाले को विस्तार के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्पन्न रहने वाला है। नौकरी कर रहे को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की गलतियों को अनदेखा करना होगा। मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे, धन संबंधित मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा। कुंभ अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा।

दिन ठीक ठाक रहने वाला है। यदि कोई आवश्यक कार्य है तो, उसे कल पर ना टालें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके अंदर सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता की सेवा में अपना समय व्यतीत करेंगे, जिससे अच्छा लगेगा। मीन जो नौकरी कर रहे हैं, वह कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का परिचय देंगे। दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की डील करने से बचें।

संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा। कुछ करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह विरोधी बन सकते हैं। यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह वापस लौटाना होगा।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version