जयपुर। राजस्थान के गृह विभाग ने प्रदेश में कार्यरत पुलिस सेवा के 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 3 अधिकारियों को अतिरिक्त चॉर्ज भी दिया गया है। पुलिस सेवा के और भी अधिकारियों के तबादलों की सूची एकाध दिन में आने की संभावना है। तबादला सूची में रविन्द्र कुमार परिहार को डिप्टी कमाण्डेंट अमृता देवी महिला बटालियन बाड़मेर, प्रीति कंकाणी को डिप्टी कमाण्डेंट पद्मिनी महिला बटालियन सीकर और यशपाल त्रिपाटी को कालीबाई महिला बटालियन अलवर का अतिरिक्त कार्य सौंपा है। लेखा सेवा के 160, वाणिज्यिक सेवा के 33 अधिकारी बदले।
वहीं वित्त विभाग ने अलग-अलग आदेश जारी कर लेखा सेवा के 160 अधिकारियों और वाणिज्यिक कर सेवा के 33 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।

