हिमाचल में खाई में गिरे वाहन से 3 की मौत, बचाव कार्य जारी

By Sabal SIngh Bhati - Editor

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में बुधवार शाम एक वाहन के अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 3 युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार (चालक), पम्मी कुमार और सचिन के रूप में हुई है। दो घायलों अमर सिंह और धर्म सिंह को तीसा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह दुर्घटना शाम करीब 6 बजे देवीकोठी-टेपा मार्ग पर हुई।

उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान चलाया। शवों का पोस्टमार्टम तीसा अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Exit mobile version