जयपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत जयपुर रेंज के विभिन्न जिलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1006 संदिग्धों को पकड़ा है। इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को मजबूत करना और फरार बदमाशों की धरपकड़ करना था। जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई दो दिन तक रोजाना सुबह 5 से 7 बजे तक विशेष धरपकड़ ऑपरेशन के तहत की गई। इस दौरान 2016 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की 495 टीमों ने एक साथ 2494 स्थानों पर दबिश दी। कई आरोपी और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्त में।
पुलिस ने इस अभियान में बड़ी संख्या में अपराधियों को दबोचा गया। नौ आरोपी महिला अत्याचार मामलों में वांटेड थे। 593 लोगों के खिलाफ विभिन्न श्रेणी के वारंट जारी थे, जिन्हें इस अभियान में पकड़ा गया। दो हार्डकोर अपराधी और 3 हिस्ट्रीशीटर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। 124 गिरफ्तार, 128 नए मुकदमे दर्ज। अभियान के दौरान पुलिस ने 128 नए प्रकरण दर्ज किए हैं और 124 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। कई मामलों में आवश्यक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रेंज के आठ जिलों में चला ऑपरेशन।
यह सघन अभियान जयपुर रेंज के सभी आठ जिलों जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और झुंझुनूं में एक साथ चलाया गया। आईजी बोले: त्योहारों के चलते सख्ती जरूरी। आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि त्योहारों के सीजन में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की आशंका होती है। ऐसे में इस प्रकार के अभियान आवश्यक हैं ताकि जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों में भय। इस अभियान से रेंज में अपराध नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

