संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य: गहलोत

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संगठन सृजन अभियान में कई स्थानों पर बड़े नेताओं के प्रभाव से जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव पारित करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक अनोखा प्रयोग है, जिसमें जिले के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। कुछ स्थानों पर किसी नेता को जिला अध्यक्ष बनाने या किसी सीनियर लीडर को इस पद के लिए अधिकृत करने के प्रस्ताव पास करने की खबरें आई हैं, जो उचित नहीं हैं।

किसी भी नेता द्वारा अपने प्रभाव का प्रयोग करना या कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्ताव पास करना हाईकमान की भावना के अनुरूप नहीं है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यवेक्षकों द्वारा सभी से चर्चा कर जिला अध्यक्ष का चयन करना है, ताकि सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
Exit mobile version