आंध्र प्रदेश : हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से 5 महिलाएं झुलसीं

Sabal Singh Bhati
1 Min Read

आंध्र प्रदेश : हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से 5 महिलाएं झुलसीं अमरावती, 30 जून ()। आंध्र प्रदेश के सत्यसाईं में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर सड़क से गुजर रहे तिपहिया वाहन पर गिर गया। इस हादसे में कम से कम पांच महिलाएं झुलस गईं।

सभी पीड़ित महिला खेतों में मजदूरी का काम करती थी। वह जिले के गुंडमपल्ली से चिल्लाकोंडायपल्ली जा रही थी।

हादसे में घायल एक व्यक्ति को धर्मावरम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे की आगे की जांच की जा रही है।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article