उपचुनाव: मैनपुरी लोकसभा व रामपुर-खतौली विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

लखनऊ, 5 दिसम्बर ()। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे से शुरू है।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र से 14 व रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। खतौली से चार महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।

मतदान केंद्रों पर इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। बीएसएफ, आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात हैं। जिले की पुलिस मतदान केंद्रों के अंदर नहीं लगाई गई है। उसे जगह-जगह चेकिंग के लिए लगाया गया है।

खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है।

रामपुर सीट पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने सपा के करीबी असीम रजा मैदान में हैं। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रतष्ठिा दांव पर लगी है। जबकि खतौली पर सपा रालोद गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं।

सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है।

उप चुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला व 132 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

विकेटी/सीबीटी

Share This Article