हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में सहयोग हेतु बाड़मेर जिले की सभी विधानसभा में कोओर्डिनेटर नियुक्त 

Kheem Singh Bhati
2 Min Read

बाड़मेर। कांग्रेस रिसर्च विभाग बाड़मेर के जिला संयोजक खेतपाल ब्रजवाल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश शर्मा व प्रदेश संयोजक आजाद सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने हेतु बाड़मेर जिले की सभी विधानसभा में कोओर्डिनेटर नियुक्त किये है।

बाड़मेर विधानसभा के शहर ब्लॉक से शहनाज सम्मा व ग्रामीण ब्लॉक से भानु प्रकाश गोदारा, पचपदरा अनिल कुमार बारेशा, चौहटन कैलाश द्रविड़, सिवाणा धना राम मेघवाल, गुड़ामालाणी कैलाश भार्गव, शिव भोम सिंह सोढ़ा बन्धड़ा एवं बायुत से डाऊ राम मेघवाल को विधानसभा कोओर्डिनेटर नियुक्त किया है।

खेतपाल ने बताया की रिसर्च विभाग के प्रदेश संयोजक आजाद सिंह राठौड़ के निर्देश है कि देश जोड़ने के लिए जब राहुल गांधी ने लगभग 4000 किलोमीटर की पदयात्रा कर सकते हैं, तो हमारा फर्ज है कि उनके पदचिन्हों पर जनता के बीच जाएं। कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता को पार्टी संगठन के कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा लेना होगा और जनता के बीच जाना होगा।

नफ़रत और डर के खिलाफ 4000 किलोमीटर की यात्रा करके  राहुल गांधी जी ने प्रजातंत्र को मज़बूत किया है। देश के प्रमुख मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आमदनी को लेकर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी के संदेश का पूरा देश साक्षी बना है।

अब केंद्र की भ्रष्ट  मोदी सरकार विपक्षियों को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है,  राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना उन्हें गवारा नहीं है, कांग्रेस का कार्यकर्ता ना डरा है ना डरेगा और ना ही झुकेगा, संसद से सड़क तक कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा की देश विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करेगा। हर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर तानाशाही पर उतर आई केन्द्र की भाजपा सरकार को करारा जबाब दिया जाएगा।

Share This Article