प्रो. वर्षा गायकवाड़ बनीं मुंबई कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष

Sabal SIngh Bhati
1 Min Read

मुंबई, 9 जून ()। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को अनुभवी नेता प्रो. वर्षा गायकवाड को शक्तिशाली मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

तीन बार की पूर्व राज्य मंत्री वर्षा गायकवाड़, अशोक उर्फ भाई जगताप की जगह लेंगी। उनके पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड़ ने भी 2017 से 2020 तक एमआरसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उनके वरिष्ठ सहयोगियों के अनुसार, वर्षा शहर की पार्टी इकाई की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं।

एक अम्बेडकरवादी-बौद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वालीं प्रो. गायकवाड़ गणित में एसएससी हैं और मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज में पढ़ाती हैं। वह मुंबई के धारावी से साल 2004 से लगातार चार बार विधायक चुनी गई हैं।

वर्षा को साल 2009 में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। बाद में कैबिनेट मेंत्री बनाया गया जिस पद पर वह 2014 तक रहीं। नवंबर 2019 से जून 2022 तक उन्हें महा विकास आघाड़ी सरकार के शासन में कैबिनेट में फिर से जगह दी गई।

एफजेड/एकेजे

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article