सब-जूनियर महिला हॉकी नेशनल: हरियाणा, झारखंड, यूपी, हिमाचल ने जीत दर्ज की

Jaswant singh
2 Min Read

नई दिल्ली, 6 मई ()। शशि खासा के 10 गोल की बदौलत हॉकी हरियाणा ने ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 में त्रिपुरा हॉकी को 32-0 से हरा दिया।

शनिवार को हुए अन्य मुकाबलों में हॉकी झारखंड, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी हिमाचल ने अपने-अपने खेलों में जीत दर्ज की.

शनिवार को पहले मैच में हॉकी हरियाणा ने त्रिपुरा हॉकी को 32-0 के व्यापक अंतर से हराया। हॉकी हरियाणा के लिए गोल स्कोरर प्रियंका (1′, 4′), शशि खासा (2′, 17′, 18′, 23′, 23′, 25′, 32′, 33′, 49′, 59′), रवीना (3′, 26′, 31′, 47′, 48′), सिमरन कटारिया (5′), टीम कप्तान पूजा (12′, 32′), खुशी (14′, 18′, 39′, 42′) , अंजनी (21′, 21′), भाव्या (29′), किरीटी (34′), सीमा (38′, 39′, 56′), और निधि (46′)।

हॉकी झारखंड ने दूसरे मैच में हॉकी उत्तराखंड को 4-0 से हराया। रजनी केरकेट्टा (26′) और रोशनी ऐंड (28′) ने एक-एक गोल किया, जबकि स्वीटी डुंगडुंग (30′, 39′) ने दो गोल कर हॉकी झारखंड के पक्ष में खेल का अंत किया।

दिन के तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने दिल्ली हॉकी को 12-0 से हराया। वंदना पटेल (3′, 30′, 48′, 56′), मनीषा पटेल (8′, 12′, 20′), अचल सिंह (21′, 51′, 55′), कोमल पाल (57′), और टीम कप्तान पूर्णिमा यादव (60′) उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए स्कोरशीट पर रहीं।

हॉकी हिमाचल ने चौथे मैच में असम हॉकी को 4-2 से हराया। हॉकी हिमाचल ने सोनम (5′), टीम कप्तान खुशी वर्मा (10′), और ज्योति (11′, 31′) के गोलों से बढ़त बनाई, जबकि असम हॉकी के लिए कोंगकाना डेका (28′) और अंगकिता देवी (42′) ने गोल किए। लेकिन एक गंभीर चुनौती पेश करने में विफल रहे।

शुक्रवार को हॉकी मिजोरम ने हॉकी राजस्थान को 2-0 से हराया। लालनुनफेली (33′) ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके खाता खोला, इसके बाद लालवेनपुई (54′) ने गोल कर हॉकी मिजोरम की जीत पर मुहर लगा दी।

bsk

Share This Article