भगवान विष्णु के 24 अवतार

Kheem Singh Bhati
28 Min Read
18- परशुराम अवतार (भगवान विष्णु के 24 अवतार)
परशुराम अवतार
परशुराम अवतार

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार परशुराम भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक थे । भगवान परशुराम जन्म के संबंध में दो कथाएं प्रचलित हैं। हरिवंश पुराण के अनुसार एक कथा इस प्रकार है।

प्राचीन समय में महिष्मती नगरी पर शक्तिशाली हैययवंशी क्षत्रिय कार्तवीर्य अर्जुन (सहस्रबाहु) का शासन था । वह बहुत अभिमानी था और अत्याचारी भी। एक बार अग्निदेव ने उससे भोजन कराने का आग्रह किया।

तब सहस्रबाहु ने घमंड में आकर कहा कि आप जहां से चाहें, भोजन प्राप्त कर सकते हैं, सभी ओर मेरा ही राज है। तब अग्निदेव ने वनों को जलाना शुरु किया। एक वन में ऋषि आपव तपस्या कर रहे थे। अग्नि ने उनके आश्रम को भी जला डाला।

इससे क्रोधित होकर ऋषि ने सहस्रबाहु को श्राप दिया कि भगवान विष्णु परशुराम के रूप में जन्म लेंगे और न सिर्फ सहस्रबाहु का बल्कि समस्त क्षत्रियों सर्वनाश करेंगे। इस प्रकार भगवान विष्णु ने भार्गव कुल में महर्षि जमदग्नि के पांचवें पुत्र के रूप में जन्म लिया।

Share This Article