देश 2 MIN READ

भाजपा ने सुनील बंसल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव- पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना की दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल को अब भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है।
AI सार

भाजपा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है और उन्हें पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव रहे बंसल को इनके अनुभव के आधार पर इन तीन राज्यों में भाजपा के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है, ताकि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अधिक सीटें जीत सके।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

भाजपा ने सुनील बंसल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव- पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना की दी जिम्मेदारी
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल को अब भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है।

राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर भाजपा ने उन्हें देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों – पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना में भी उत्तर प्रदेश की तरह ही कमल खिलाने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी है।

आपको बता दें कि, अब तक उत्तर प्रदेश के संगठन महासचिव के तौर पर कार्य कर रहे सुनील बंसल को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाते हुए प्रदेश प्रभारी के तौर पर पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना की भी जिम्मेदारी दे दी है।

सुनील बंसल को राष्ट्रीय राजनीति में लाने के साथ ही भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल भी किया है।

अब तक झारखंड के संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे धर्मपाल को सुनील बंसल की जगह पर उत्तर प्रदेश का नया संगठन महासचिव नियुक्त किया गया। तो वहीं अब तक उत्तर प्रदेश में सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मवीर को झारखंड का नया संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।

सुनील बंसल को चुनावी रणनीति और संगठन का माहिर नेता माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी उनकी संगठन और चुनावी क्षमता का लोहा मानते हैं और शायद इसलिए राष्ट्रीय राजनीति में उनकी क्षमता का लाभ उठाने के लिए उन्हें लखनऊ से दिल्ली बुलाया गया है।

भाजपा के लिए अपने विस्तार की मुहिम के तहत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। 2024 के लोक सभा चुनाव में भी भाजपा इन तीनों राज्यों में ज्यादा से ज्यादा लोक सभा सीट पर जीत हासिल करना चाहती है और इसी मकसद से इन तीनों राज्यों की जिम्मेदारी सुनील बंसल को दी गई है।

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए
02 क्राइम बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की सिर कुचलकर हत्या
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
Trust & Transparency

How this story was handled

Published11 अगस्त 2022, 05:38 IST IST
Last updated4 सितंबर 2026, 06:26 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under देश and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from देश.

देश

सत्य निकेतन में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से मलबे में कई फंसे

देश

सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में फंसे कई लोग

राज्य

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष सेवा पर भाजपा का विशेष अभियान

राजनीति

फडणवीस के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें जारी

Recommended Stories

More from देश
सत्य निकेतन में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से मलबे में कई फंसे
देश
इससे जुड़ी ख़बरें

सत्य निकेतन में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से मलबे में कई फंसे

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में फंसे कई लोग
देश
इससे जुड़ी ख़बरें

सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में फंसे कई लोग

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष सेवा पर भाजपा का विशेष अभियान
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष सेवा पर भाजपा का विशेष अभियान

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026
फडणवीस के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें जारी
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

फडणवीस के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें जारी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026
5 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद, बैंक खुले रहेंगे
बिजनेस
इससे जुड़ी ख़बरें

5 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद, बैंक खुले रहेंगे

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026
शशि पांडेय मिश्रा के 18 साल के पत्रकारिता सफर की खास बातें
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

शशि पांडेय मिश्रा के 18 साल के पत्रकारिता सफर की खास बातें

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
Purification Controversy in Haldwani Reaches High Court
कानून / कोर्ट
इससे जुड़ी ख़बरें

Purification Controversy in Haldwani Reaches High Court

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए
02 क्राइम बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की सिर कुचलकर हत्या
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.