दिल्ली जिमखाना के निदेशक पर पुलिस की अनुमति के बिना तिरंगा मार्च निकालने का मामला दर्ज

Sabal Singh Bhati
1 Min Read

दिल्ली जिमखाना के निदेशक पर पुलिस की अनुमति के बिना तिरंगा मार्च निकालने का मामला दर्ज नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली जिमखाना के निदेशक और दिल्ली भाजपा महासचिव कुलजीत सिंह चहल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ शनिवार को बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकाल कर नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली, अमृता गुगुलोथ ने कहा कि आरोपी ने शनिवार सुबह बिना अनुमति के एक मार्च निकाला था जब वीआईपी काफिले की तैनाती की गई थी।

जिसके बाद, पुलिस ने चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 186 और 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

आईएएनएस

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article