जालौर महोत्सव कला और संस्कृति का अनूठा संगम

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

भीनमाल। जालौर महोत्सव में पारंपरिक परिधानों से सजे-धजे पुरुष एवं महिला सापा पहनकर शोभा बढ़ाती बालिकाएं, रंग-बिरंगे ध्वज तिरंगे गुब्बारे सजे धजे हाथी- घोड़े और ऊंट, सिर पर कलश लिए बड़ी संख्या में नन्ही बालिकाएं, मधुर स्वर लहरियां बिखेरते बैंड की धुन के साथ गायन करती महिलाएं और ढोल की थाप पर गैर करते गैरिये यह नजारा देखने को मिला।

आज है प्रतिवर्ष पर्यटन विभाग राजस्थान जिला प्रशासन जालोर, जालोर विकास समिति एवं उपखंड प्रशासन भीनमाल व नगर पालिका प्रशासन भीनमाल के तत्वाधान उपखंड स्तरीय पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जालौर महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को शोभायात्रा  से आगाज किया गया।

शोभा यात्रा को नवनियुक्त एसडीएम पुनम चौधरी एवं निर्वतमान एसडीएम जवाहर राम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार नवनियुक्त एसडीएम पुनम चौधरी एवं निर्वतमान एसडीएम जवाहर राम चौधरी स्थानीय लोगों का का दिल जीत लिया।

शोभा यात्रा का आगाज स्थानीय कचरी रोड स्कूल प्रांगण से होते हुए माघ चौक, सदर बाजार, गणेश चौक, खारी रोड, गायत्री मंदिर रोड होते हुए शिवराज स्टेडियम में पहुंची। शौभायात्रा में वन विभाग, नगर पालिका विभाग, जल संरक्षण विभाग, अरिहंत रक्त सारथी द्वारा कई झांकियां प्रदर्शित की गई।

जिसके बाद शिवराज स्टेडियम में आयोजित होने वाले मेले का उद्घाटन एसडीम पूनम चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालौर महोत्सव कला और संस्कृति का अनूठा संगम है।

इस दौरान प्रधान किरण भारतीय, पुलिस उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, तहसीलदार रामसिंह राव, ईओ तेजराज भंडारी, विकास अधिकारी चुनाराम विश्नोई, महोत्सव के प्रभारी चंदन सिंह सोलंकी,नायब तहसीलदार पीरसिंह शौभायात्रा के प्रभारी जबराराम चौधरी सहित नगरवासियों, अधिकारीगण मौजूद थे।

उसके बाद शिवराज स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वी शाम 4:00 बजे घूड दोड का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article