नाथजी के जयकारों से गूंजा कणियागिरी पर्वत

Dileep Singh
7 Min Read

जालौर. दिलीप सिंह । जालौर शहर में कणियागिरी पर्वत पर स्थित सिरे मंदिर धाम पर आयोजित महारूद्र यज्ञ व पीर शांतिनाथ महाराज के तृतीय भण्डारा महोत्सव कार्यक्रम के पांचवे दिन रविवार को भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। कणियागिरी पर्वत नाथजी के जयकारो से गुजममान हो उठी। वही सिरे मंदिर धाम पर भक्तो ने माथा टेक कर अपनी आस्था प्रकट की।

रात्रि को भजन संध्या में भक्ति स्वर लहरियो से भक्तो को नाथजी की भक्ति में रंग दिया। रविवार को करीब एक लाख से अधिक लोगों ने सिरे मंदिर की चढाई चढकर प्रसादी ग्रहण की। सोमवार को महोत्सव के अंतिम दिन पीर गंगानाथ महाराज की ओर से फले चुन्दडी का आयेाजन होगा।

जालौर के कणियागिरी पर्वत (कलशाचल) पर स्थित पर स्थित सिरे मंदिर धाम इन दिनो धर्ममय नजर आ रहा है। छह दिवसीय महारूद्र यज्ञ व पीर शांतिनाथ महाराज के भण्डारा को लेकर प्रतिदिन भक्तो का रेला नजर आ रहा है। रविवार को अवकाश होने से यज्ञ व पीर के भण्डारा का साक्षी बनने के लिए हर कोई आतुर नजर आया।

अलसुबह से ही भक्तो का आवागमन शुरू हुआ जो दोपहर तक भक्तो की संख्या लाख से अधिक होती नजर आई। वही पंचवटी हनुमान मंदिर से लेकर सिरे मंदिर धाम तक भक्तो का रेला नजर आया। भक्तो ने सिरे मंदिर धाम पर रत्नेश्वर महादेव मंदिर, भंवर गुफा में स्थित भगवान शिव, भगवान गणेश, पीर शांतिनाथ महाराज की समाधी सहित सभी पीठाधीश्वरो की समाधी के समक्ष शीश नवाकर अपनी आस्था प्रकट की।

वही पीर गंगानाथ महाराज, कादरी मठ के राजा निर्मलनाथ महाराज से भी भक्तो ने आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को जुनागढ के महंत योगी शेरनाथ महाराज ने महोत्सव में शिरकत की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नंदलाल बाबाजी ने भी सिरे मंदिर धाम पहुंचकर दर्शन लाभ लिया।

वही आहोर के पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक श्यामसुन्द गर्ग, डिस्कॉम एसई ने भी सिरे मंदिर पहुंचकर पीर गगांनाथ महाराज से आशीर्वाद लिया। वही पीर गंगानाथ महाराज ने भी उनका बहुमान किया। संत प्रकाषदास महाराज पहुंचे सिरे मंदिर धाम: आयोजन समिति के मीठालाल दर्जी ने बताया कि यज्ञ व भण्डारा महोत्सव में गौ ऋषि तपस्वी संत प्रकाशदास महाराज सिरे मंदिर धाम पहुंचे।

कणियागिरी पर्वत पर स्थित सिरे मंदिर जन जन की आस्था का केन्द्र है

वही उन्होने कहा कि कणियागिरी पर्वत पर स्थित सिरे मंदिर जन जन की आस्था का केन्द्र है तथा ऐसे धाम पर पहुंचकर वे अपने आप को धन्य मानते है। संत प्रकाशदास महाराज रात्रि को भजन संध्या में भी प्रस्तुति देगे। वही रात्रि भजन संध्या में श्याम पालीवाल बालोतरा, जोगभारती, उदयपुर के धनराज जोशी सहित अन्य भजन संध्या में अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुतिया देगे।

कणियागिरी पर्वत पर स्थित सिरे मंदिर धाम पर नजर आया आस्था का सैलाब: आयोजन समिति के पारसमल परमार ने बताया कि कणियागिरी पर्वत पर स्थित सिरे मंदिर धाम पर महारूद्र यज्ञ व पीर शांतिनाथ महाराज के भण्डारा को लेकर रविवार को भक्तो में आस्था का सैलाब नजर आया। रविवार को सिरे मंदिर धाम पर भक्तो की भीड़ के चलते रेला नजर आया। वही भक्तो ने भोजनशाला में भोजन प्रसादी ग्रहण की।

भोजनशाला में भक्त बिना किसी जात धर्म के एक कतार में सभी भक्त भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे है।

भोजनशाला में कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। बिना किसी जात धर्म के एक कतार में सभी भक्त भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे है। गत पांच दिन से हलवाई श्याम माली के नेतृत्व में 150 लोगो की टीम भोजन प्रसादी बनाने में जुटे हुई है। वही प्रतिदिन हजारो की संख्या में भक्तजन भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे है।

नाथजी के जयकारों से गूंजा कणियागिरी पर्वत
नाथजी के जयकारों से गूंजा कणियागिरी पर्वत

वही कणियागिरी पर्वत पर स्थित सिरे मंदिर धाम पर करीब 646 मीटर की उॅचाई पर करके पहुंचने वाले भक्तो के लिए माकूल व्यवस्था की गई हैं। वही भक्त भी निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लगे हुए है। कणियागिरी पर्वत पर स्थित सिरे मंदिर धाम पर सभी धर्मो के लोग पहुंचकर पीर शांतिनाथ महाराज की समाधी के समक्ष धोक लगाते नजर आ रहे है। नाथजी के जयकारो से कणियागिरी पर्वत भी गुजंयमान हो उठा है। सिरे मंदिर धाम कौमी एकता व साम्प्रदायिक सौहार्द में अपनी विशेष पहचान रखता है।

महारूद्र यज्ञ में यजमान दे रहे आहुतिया: महारूद्र यज्ञ में यजमान यज्ञ शालां  में आहुतिया दे रहे है। भक्तो के सैलाब के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानो द्वारा यज्ञ में आहुतिया देने से पूरा माहौल धर्ममय नजर आ रहा है। दिनभर यजमान घंटो बैठकर यज्ञ मे आहुतिया दे रहे है। सिरे मंदिर धाम पर भक्तो की भीड को देखकर यह पता चलता है कि नाथ जी के प्रति भक्तो की कितनी आस्था है। रविवार को जालौर शहर सहित आस पास के गांवो के भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा।

पीरजी के भण्डारा को लेकर फले चुन्दडी आज: सिरे मंदिर धाम पर पीर शांतिनाथ महाराज के तृतीय भण्डारा का आयोजन उनके शिष्य पीर गंगानाथ महाराज के सानिध्य में  हो रहा है। वही महोत्सव के अंतिम दिन 5 दिसम्बर को फले चुन्दडी  पीर गंगानाथ महाराज की ओर से होगी। जिसमें काफी संख्या में भक्त सिरे मंदिर धाम पहुंचकर फले चुन्दडी में भोजन प्रसादी ग्रहण करेगे।   इसको लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।
Share This Article