नैतिकता के आधार पर प्रदेश सरकार के मंन्त्री इस्तीफा दे – सतीश पूनिया

Kheem Singh Bhati
2 Min Read

पोखरण। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया एक दिवसीय परमाणु नगरी पोखरण के दौरे पर रहे. प्रदेशाध्यक्ष ने दर्जन से अधिक लोगों को भाजपा का दुपटा पहनाकर पार्टी जॉइन करवाई।  जिसमें एक रिटायर्ड आईपीएस व बीडीओ भी शामिल थे. पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर ने बाबा रामदेव की तस्वींर भेंटकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया.

आमसभा को प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित भाजपा के कई नेताओं द्वारा सम्बोंधित किया गया. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए वहीं गोमट गांव में भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा पर हुई पत्थरबाजी की कड़ी निंदा करते हुए निंदनीय घटना बताई।

नैतिकता के आधार पर प्रदेश सरकार के मंन्त्री इस्तीफा दे - सतीश पूनिया

सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी प्रहार किया। कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकल पर बरसते हुए पार्टी में आपसी गुटबाजी के आरोप लगाए। पूनिया ने कहा की गहलोत सरकार लम्पी बिमारी के उपचार करने में नाकाम रही। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा से अलख जगेगी और जनता को जगाने का कार्य कर रहे है।

कांग्रेस सरकार का हनुमान रूपी जनता खात्मा करेंगी। प्रदेशाध्यक्ष ने 2023 में भाजपा के सीएम फेस को लेकर आलाकमान द्वारा तय करने की बात कही। वहीं क्षेत्रीय विधायक के वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री स्वयं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे एवं वीडियो को लेकर आत्ममंथन करें।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

कंटेन्ट – गिरिराज छंगाणी

Share This Article